जालंधर ब्रीज: लोक सभा चुनाव- 2024 दौरान युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा जागरूकता प्रयास किए जा रहे है जिसमें ‘फस्ट टाईम वोटरों’ के लिए दो दिन की ‘हैरीटेज वाक्’ के अंतर्गत बुद्धवार को करीब 500 युवा वोटरों को “नूरमहल सराय” और “दक्षिणी सराय” की सैर करवाई गई, जहाँ युवाओं को दोनों स्थानों के इतिहास के बारे में जानकारी और मतदान की महत्ता से अवगत करवाया गया।
नूरमहल सराय में युवाओं ने “वोट जालंधर” मानवीय लड़ी बनाते हुए ज़िले के सभी वोटरों को 1 जून को वोटिंग वाले दिन अपनी वोट डालने का नारा दिया।
इसके बाद “दक्षिणी सराय” में सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-एस.डी.एम. नकोदर गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने युवाओं का नेतृत्व करते हुए उनको मतदान वाले दिन मताधिकार का प्रयोग बिना किसी डर, भय से निष्पक्ष हो कर करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती के लिए एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। इस लिए प्रत्येक योग्य वोटर को मतदान अवश्य करना चाहिए।
इस दौरान युवा वोटरों को मतदान शपथ के इलावा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
इस मौके हेरिटेज प्रमोटर हरप्रीत संधू, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप जालंधर अशोक सहोता आदि भी मौजूद थे।


More Stories
पंजाब के राज्यपाल की मंजूरी के बाद बेअदबी विरोधी बिल पंजाब में बना कानून : कुलतार सिंह संधवां
कांग्रेस और ‘आप’ ने आधी आबादी के साथ अन्याय किया, जो भ्रूण हत्या जैसा पाप है – खट्टर
मोदी सरकार की त्वरित कार्रवाई से किसानों को बड़ी राहत: परमजीत कैंथ