June 24, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

होशियारपुर मंडियों में अब तक पहुंचे 100 प्रतिशत गेहूं की हुई खरीद

Share news

जालंधर ब्रीज: जिले की मंडियों में अब तक पहुंचे 270434 मीट्रिक टन गेहूं में से 270434 मीट्रिक टन गेहूं (100 प्रतिशत) की खरीद की जा चुकी है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि खरीद की गई फसल की किसानों के खातों में 578.26 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी हो चुकी है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक 143542 मीट्रिक टन गेहूं की मंडियों में से लिफ्टिंग की जा चुकी है, जो कि 72 घंटों के हिसाब से 64 प्रतिशत बनती है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 74 मंडियों में गेहूं की सुचारु व निर्विघ्न खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीद के मामले में इस समय पनग्रेन अग्रणी है और उसकी ओर से अब तक 75105 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसी तरह मार्कफैड की ओर से 61143, पनसप की ओर से 65975, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर 38070, एफ.सी.आई की ओर से 22448 व व्यापारियों की ओर से 7693 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को जरुरी प्रबंधों संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि मंडियों में से फसल को किसी तरह का नुकसान न हो।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए शैड, पंखे, पीने वाला पानी आदि की पूरी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडियों में फसल पूरी तरह सूखा कर ही लाएं व शाम को कंबाइनों से फसल की कटाई न करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शाम के समय कंबाइनों से गेहूं की कटाई करवाने के समय कंबाइनों नमी वाली फसल भी काट देती है, जिससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।


Share news

You may have missed