जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर द्वारा शुरू किये गए पोडकास्ट का तीसरा एपिसोड सोशल मीडिया के अधिकारित पेज़ों (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मतदान के दौरान बाँटी जाने वाली मुफ़्त की वस्तुएँ, नकदी और अन्य चीजों ( फ्रीबीज) संबंधी बहुत विस्तार में जानकारी दी है। उन्होंने पंजाब के वोटरों को बिना किसी लालच के अपना वोट डालने की अपील की है।
इसके इलावा सिबिन सी ने ’नोटा’ के बारे में भी बहुत रोचक जानकारी सांझा की है। उन्होंने कहा कि इस बार पोलिंग बूथों पर वोटरों की सुविधा के लिए ज़िला अधिकारियों की तरफ से बहुत से इंतजाम किये जा रहे हैं और वोटर भी अपनी वोट का प्रयोग ज़रूर करें।
सिबिन सी ने पोडकास्ट में लोगों की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब भी बहुत स्पष्ट शब्दों में दिए हैं। उन्होंने अपील की है कि मतदान संबंधी ताज़ा और पुख़्ता जानकारी हासिल करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर की तरफ से चलाए जा रहे सोशल मीडिया के अधिकारित पेज़ों (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) को ज़रूर फॉलो/ सबस्क्राइब किया जाये। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वटसऐप पर भी ’चीफ़ इलैकटोरल ऑफिसर, पंजाब’ के नाम के साथ एक चैनल बनाया गया है, जहाँ लोक सभा मतदान 2024 से सम्बन्धित अहम जानकारियां शेयर की जा रही हैं।

More Stories
सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी और 5 अन्य के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश पर FIR दर्ज की
30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू
भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया; योजना के तहत 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी, 7.31 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा