जालंधर ब्रीज: लोक सभा चुनाव- 2024 के लिए जिले के समूह सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से पोलिंग करवाने के लिए नियुक्त किए स्टाफ को ई.वी.एम, वी.वी.पैट संबंधी ट्रेनिंगे दी जा रही हैं। इस लिए जिले के समूह सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को 8 सी.यू, 8 बी.यू व 8 वी.वी.पैट प्रति विधान सभा क्षेत्र मुहैया करवाए गए हैं।
यह जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि यह मशीने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स की बैकसाइड पर बने ई.वी.एम व वी.वी.पैट के वेयर हाउस, स्ट्रांग रुम से डिप्टी डायरेक्टर बागवानी-कम-नोडल अधिकारी फार ई.वी.एम्ज जिला होशियारपुर जसविंदर सिंह की ओर से सहायक डिप्टी डायरेक्टर बागवानी-कम-नोडल अधिकारी फार वी.वी.पैट जिला होशियारपुर बलविंदर सिंह व सहायक डायरेक्टर बागवानी-कम सहायक नोडल अधिकारी फार वी.वी.पैट जिला होशियारपुर जसपाल सिंह की उपस्थिति में दी गई।
इस मौके पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनमें से आम आदमी पार्टी से कुलविंदर सिंह, बहुजन समाज पार्टी से मदन सिंह बैंस, भारतीय जनता पार्टी से भूषण कुमार शर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रघु टंडन व कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्सवादी) से बलविंदर सिंह मौजूद थे।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान