June 14, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

लोक सभा चुनाव-2024 डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. ने भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

Share news

जालंधर ब्रीज:डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अमित कुमार पांचाल ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में पर्याप्त इंतजाम किए हैं ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने कहा कि कपूरथला जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में से दो क्षेत्र कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब का हिस्सा हैं और दो क्षेत्र फगवाड़ा और भुलत्थ लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर का पड़ते हैं, उन्होंने कहा कि जिले सभी 791 पोलिंग स्टेशनों पर वोटरों और पोलिंग स्टाफ़ की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होगी ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

एस.एस.पी वत्सला गुप्ता और अन्य अधिकारियों के साथ नडाला में स्ट्रॉन्ग रूम, ई.वी.एम के रख-रखाव, पोलिंग पार्टियों के लिए ज़रूरी ट्रेनिंग आदि की समीक्षा करने के लिए नडाला में गुरु नानक प्रेम करमसर कॉलेज पहुँच डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने चुनाव कर्मचारियों से निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हल्के में पडते 175 पोलिंग स्टेशनों पर सभी प्रकार से अच्छा प्रबंध अमल में लाया जायेगा।

सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए एस.एस.पी वत्सला गुप्ता ने बताया कि जिला पुलिस की टीमें पैरा मिलटरी फ़ोर्स और आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न अभियान चला रही हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस बुरे अनसरों, भगोड़ों, अक्सर अपराधों में लिप्त रहने वाले अनसरों और अवैध शराब एवं लाहन निकालने वालों पर क़ाबू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की सीमाओं और अंदरूनी हिस्सों में विशेष नाकाबंदी कर चौकसी बढ़ा दी गई है और असामाजिक गतिविधियों में शामिल अनसरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने सुल्तानपुर लोधी हलके में चुनाव तैयारियों का भी जायजा लिया था।उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन पर वोटर, विशेषकर दिव्यांग एवं सीनियर सिटीज़न वोटरों की सुविधा के लिए उन्होंने प्रति पोलिंग स्टेशन पर 2 वलंटीयर तैनात किये जायेंगे जो उनकी ज़रूरी सहायता के लिए होंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श चुनाव प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संचालित करने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि के लिए सक्षम प्अधिकारी से आवश्यक मंजूरी लेनी होगी, जो बेहद अनिवार्य है।

वर्णनयोग्य है कि जिला कपूरथला में कुल 620819 वोटों में से 324179 पुरुष और 296608 महिला वोटर हैं।


Share news

You may have missed