February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डिप्टी कमिश्नर ने रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

Share news

जालंधर ब्रीज: राम नवमी वाले दिन 17 अप्रैल को निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

आज यहां जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और श्री राम नवमी उत्सव समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आगमन और सुविधा के लिए समय पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

शोभा यात्रा श्री राम चौक, भगवान वाल्मीकी चौक, बस्ती अड्डा, पटेल चौक, माई हीरा गेट, टांडा चौक, होशियारपुर अड्डा चौक, शहीद भगत सिंह चौक, मिलाप चौक से होते हुए हिंद समाचार ग्राउंड पहुंचेगी।

डा.अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को सफाई, सजावट, एंबुलेंस, मैडीकल टीम और महिला डॉक्टरों की तैनाती, दवाइयां, सड़कों पर पानी का छिड़काव, पीने के पानी की व्यवस्था, मोबाइल शौचालय, फायर ब्रिगेड, निर्बाध बिजली आपूर्ति, रोशनी की समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि शोभा यात्रा के मार्ग पर यदि कोई खुला होल, डंप या कम बिजली की लाइन हो तो उसे तुंरत जांच करवाकर ठीक करवाया जाए।

उन्होंने पुलिस विभाग को शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा, सुचारू यातायात व्यवस्था, महिला पुलिस की तैनाती, बैरिकेडिंग और पर्याप्त पार्किंग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को पूरी व्यवस्था की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने श्री राम नवमी उत्सव समिति के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि शोभा यात्रा के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

इस अवसर पर ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) मेजर डा. अमित महाजन, एसडीएम जय इंद्र सिंह और बलबीर राज सिंह, जालंधर नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर पुनीत शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।


Share news

You may have missed