जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से संगरूर के ज़हरीली शराब दुखांत मामले की तुरंत रिपोर्ट माँगी है।
आयोग की जानकारी अनुसार इस मामले में 20 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग संगरूर और पटियाला जिले के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज अधीन हैं।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी पंजाब को एक पत्र लिख कर इस समूचे घटनाक्रम के बारे तुरंत प्राथमिक रिपोर्ट और विस्तृत रिपोर्ट आज ही देने के लिए कहा है जिससे इस संबंधी भारतीय निर्वाचन आयोग को अवगत करवाया जा सके।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित