जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा वक्फ बोर्ड के मुलाजीम को 20,000 रुपए की रिश्वत लेती रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ने पंजाब वक्फ बोर्ड मानसा में तैनात रैंट क्लर्क जावेद इकबाल को शिकायतकर्ता जगदीश सिंह की शिकायत पर 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इस सम्बन्धी शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उसके द्वारा साल 1994 में पंजाब वक्फ बोर्ड का प्लाॅट लीज पर लिया गया था। उक्त प्लाॅट की लीज में वृद्धि करने के बदले उक्त क्लर्क द्वारा 50,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 20,000 रुपए में तय हुआ है।
विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी रैंट क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लुधियाना स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित