जालंधर ब्रीज: महिला कैदियों को माहवारी संबंधी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के मद्देनजर पंजाब की सभी जेलों, जहाँ महिला कैदियों को रखा जाता है, में सैनेटरी नैपकिन बाँटे गए।
यह नेक पहल लुधियाना की श्रीमती अमनप्रीत, आईआरएस द्वारा की गई जो इस समय नई दिल्ली में संयुक्त कमिश्नर, आयकर के तौर पर तैनात हैं। यह कार्य प्रियाल भारद्वाज द्वारा चलाई जा रही ऐनजीओ संगिनी सहेली की सहायता से पूरा किया गया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए जेल विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्रीमती अमनप्रीत की तरफ से की गई इस विलक्षण और नेक पहल का उद्देश्य कोरोनावायरस संकट के मद्देनजर जागरूकता पैदा करना और देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रही प्रवासी, जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को मुफ्त सैनेटरी पैड बाँटना है।
श्रीमती अमनप्रीत ने जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा और ए.डी.जी.पी. जेल, पंजाब आई.पी.एस प्रवीण के. सिन्हा का उनके सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने सैनेटरी नैपकिन का समय पर वितरण और सक्रिय सहयोग के लिए पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल पटियाला के आर.के. शर्मा और मुकेश कुमार शर्मा के यत्नों की भी प्रशंसा की।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित