जालंधर ब्रीज: एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ की कैडेट ध्रुविका धीर, जो सेक्रेड हार्ट स्कूल, चंडीगढ़ की कक्षा 9बी की छात्रा है, ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करके अपने स्कूल और सिटी ब्यूटीफुल को बहुत गौरव और सम्मान दिलाया है।

उनकी उपलब्धियों की व्यापक सूची में सबसे सम्मानजनक व प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2024 के लिए उनका चयन शामिल है। उन्होंने चंडीगढ़ में “सर्वश्रेष्ठ कैडेट” का पुरस्कार जीता, बाद में एनसीसी अकादमी रोपड़ में निदेशालय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी गईं।
ध्रुविका ने जूनियर विंग आर्मी में “सर्वश्रेष्ठ कैडेट” का पुरस्कार भी जीता और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। वह एनआईएपी (राष्ट्रीय एकता जागरूकता कार्यक्रम) का अभिन्न अंग होने के अलावा उन्होंने समूह नृत्य और समूह गीत प्रस्तुतियों की अगुवाई भी की। उन्होंने इंट्रा डायरेक्टोरेट प्रतियोगिताओं में ओवरऑल ट्रॉफी जीती।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया