जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी एस.सी. मोर्चा पंजाब ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में 10 फरवरी को गांव रूड़की (सरहिंद) फतेहगढ़ साहिब में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सुनिश्चित करना है, साथ ही भाजपा सरकार के तहत अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।
कैंथ ने आगे कहा कि देश के माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं शुरू करके पंजाब भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक समानता सुनिश्चित करके एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध समाज का निर्माण समय की मांग है।
बैठक का आयोजन पूर्व सरपंच बलवीर सिंह रूड़की ने किया। कैंथ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विभिन्न योजनाओं को गरीब परिवारों तक पहुंचाने में टाल-मटोल नीति की परंपरा अपना रही है। ग्रामीणों ने कहा कि उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी और कॉन्ट्रेक्ट वर्कर को सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है.
कैंथ ने आश्वस्त किया कि आपकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। ग्रामीणों को नमो ऐप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं एवं पुरुषों ने “गाओ चलो अभियान” कार्यक्रम का गर्मजोशी से स्वागत किया एवं कार्यक्रम में भाग लिया।

More Stories
ईटानगर में पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, राज्यपाल से हुई सार्थक चर्चा
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय का विशेष व्याख्यान
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और एनसीआरबी रिपोर्ट ने भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी नीति की हकीकत बेनकाब की : परमजीत सिंह कैंथ