जालंधर ब्रीज: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने ज़िला अमृतसर में तैनात राजस्व पटवारी सुनील दत्त के खि़लाफ़ 42,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह मामला गाँव जल्लोके, ज़िला अमृतसर के निवासी गुरसाहब सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के एवज में उससे 42,000 रुपए रिश्वत ली है।
बताने योग्य है कि विजीलैंस रेंज अमृतसर द्वारा शिकायत की पड़ताल के दौरान शिकायतकर्ता की तरफ से लगाऐ गए दोष सही पाये गए। इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उक्त पटवारी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

More Stories
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा
पंजाब में रेलवे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने में शामिल केजेडएफ के दो कार्यकर्ता मलेशिया से डिपोर्ट किए गए