जालंधर ब्रीज: राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसी भी किस्म की ज़मीन जायदाद की रजिस्ट्रेशन के लिए कोई ऐतराज़ नहीं सर्टिफिकेट ( एन. ओ. सी.) की शर्त ख़त्म करने का फ़ैसला किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ़ैसला बड़े जनहित में लिया गया है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले के लिये कानूनी प्रक्रिया को पहले ही जाँच लिया गया है और इसके बारे अन्य विवरण जल्दी सांझा किये जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह फ़ैसला आम लोगों के साथ मशवरे के बाद लिया गया और इन लोगों को इसका बड़ा फ़ायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय एन. ओ. सी. की उपब्लधता न होने की सूरत में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस कारण ज़मीन- जायदाद की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में रुकावट पैदा होती है जिससे आम व्यक्ति को मुश्किलें आती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से ज़मीन की रजिस्ट्रेशन के लिए एन. ओ. सी. की शर्त ख़त्म होने के फ़ैसले के लागू होने से लोगों को इस समस्या से राहत मिल जायेगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित