जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने बच्चों की पढ़ाई और लोक हित को ध्यान में रखते हुए 16 मुख्य अध्यापकों के तबादले किए हैं। यह जानकारी देते हुए आज यहाँ स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला की मंज़ूरी के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री कृष्ण कुमार द्वारा इस सम्बन्धी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
प्रवक्ता के अनुसार जिन मुख्य अध्यापकों के तबादलों के बाद अगर पिछले स्टेशन पर कोई रेगुलर मुख्य अध्यापक नहीं होगा तो बदला गया मुख्य अध्यापक अपने पहले स्कूल में हफ्ते के आखिरी तीन दिन गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार को उपस्थित रहेगा और नई तैनाती वाली जगह पर हफ्ते के पहले तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को उपस्थित रहेगा।


More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास