जालंधर ब्रीज: हरियाणा के राज्यपाल माननीय श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज टीबीआरएल, रेंज, रामगढ़ का दौरा किया। प्रोफेसर प्रतीक किशोर निदेशक टीबीआरएल ने माननीय राज्यपाल हरियाणा का स्वागत किया। निदेशक टीबीआरएल ने उन्हें उन तकनीकों के बारे में जानकारी दी जिन पर वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीविद् काम कर रहे हैं और साथ ही प्रयोगशाला द्वारा विकसित उत्पादों के बारे में भी जानकारी दी। राज्यपाल को वॉरहेड और इलेक्ट्रॉनिक फ़्यूज़ के डिजाइन और विकास के लिए टीबीआरएल द्वारा की गई पहल से अवगत कराया गया।

दौरे के दौरान राज्यपाल ने टीबीआरएल द्वारा विकसित उत्पादों और राष्ट्रीय परीक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने टीबीआरएल की परीक्षण और मूल्यांकन सुविधाओं में गहरी रुचि ली जो विश्व भर में विलक्षण हैं। राज्यपाल टीबीआरएल के हथियारों और सुरक्षात्मक प्रणालियों के परीक्षण और मूल्यांकन के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में टीबीआरएल और डीआरडीओ की भूमिका की सराहना की एवं वैज्ञानिक तथा तकनीकी उपलब्धियों के लिए टीबीआरएल परिवार को बधाई दी।

More Stories
कपूरथला में भाजपा की अहम बैठक: राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष के पंजाब आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 2027 चुनाव के लिए कसी कमर
ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मण ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को आरोप साबित करने या माफी मांगने की दी चुनौती
पंजाब सरकार द्वारा एस.टी.पी.आई. के साथ समझौता हस्ताक्षरित; मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0” इन्क्यूबेशन सेंटर