जालंधर ब्रीज: लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने 01 जनवरी, 2024 को 34वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में चेतक कोर की कमान संभाल ली है। कल 31 दिसंबर 2023 को लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय, एक वर्ष से अधिक के सफल कार्यकाल के बाद चेतक कोर से सेवानिवृत्त हो गए थे।
लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह 1989 में पंजाब रेजिमेंट में बतौर अधिकारी शामिल हुये । उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में बतौर कैडेट तथा रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंग्टन और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली में अग्रिन सैनिक प्रक्षिशण प्राप्त किया । जनरल अफसर को देश की सभी सीमाओं पर चुनौतीपूर्ण माहौल में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। सैन्य जीवन के दौरान उन्हें अनेको सैन्य पुरस्कारों व सम्मानों से भी सम्मानित किया गया जैसे की अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक और सेना पदक (वीरता)।
चेतक कोर की कमान संभालने के पश्चात् जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने चेतक कोर के सभी सैनिको, उनके परिवारों, भूतपूर्व सैनिको तथा वीर नारियों को शुभकामनाएं दीं। कोर कमांडर ने उपस्थित सैनिकों से भारतीय सेना के मूल्यों के उच्च मानकों को बनाए रखने का आग्रह किया।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया