जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा ने आज चार अहम बिल सर्वसम्मति से पास किए हैं। पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा तीन बिल पेश किए गए, जिनमें संपत्ति हस्तांतरण (पंजाब संशोधन) बिल-2023, रजिस्ट्रेशन (पंजाब संशोधन) बिल-2023 और भारतीय स्टैंप (पंजाब संशोधन) बिल-2023 शामिल हैं। इसी तरह जल संसाधन मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा चौथा बिल पंजाब कैनाल एंड ड्रेनेज बिल-2023 पेश किया गया। विधान सभा सैशन के दौरान इन चारों बिलों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

More Stories
पंजाब के राज्यपाल की मंजूरी के बाद बेअदबी विरोधी बिल पंजाब में बना कानून : कुलतार सिंह संधवां
कांग्रेस और ‘आप’ ने आधी आबादी के साथ अन्याय किया, जो भ्रूण हत्या जैसा पाप है – खट्टर
मोदी सरकार की त्वरित कार्रवाई से किसानों को बड़ी राहत: परमजीत कैंथ