जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में दीपावली उत्सव मनाया गया है। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को दीपावली के त्यौहार के महत्त्व के विषय में बताया गया कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है क्योंकि इस दिन श्री राम रावण का वध करके 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटे थे और लोगों ने घर-घर दीप जलाकर उनका स्वागत किया था।

इस त्यौहार में हम घरों की सफाई तो करते ही हैं ,साथ ही साथ हमें अपने मन से बुराइयों को भी मिटाना चाहिए। अपने मन में दूसरों के प्रति प्रेम और आदर का भाव रखना चाहिए। नफरत, ईर्ष्या , द्वेष , हिंसा के भावों को खत्म करके प्यार बांटना चाहिए। नाटक विभाग के छात्रों ने नाटक प्रस्तुत करते हुए पटाखे न चलाने और वातावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मधुर संगीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने कहा कि त्योहार और मेले हमारे जीवन में विशेष महत्त्व रखते हैं ।इनके द्वारा विद्यार्थी रोजमर्रा की भाग दौड़ भरी जिंदगी से हटकर खुशियां मनाते हैं और परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ अपनी खुशी साझा करते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह दीपावली के शुभ अवसर पर पटाखे ना चलाएं, वातावरण को सुरक्षित रखें और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का कर्तव्य निभाएं।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित