जालंधर ब्रीज: गुल्मर्ग सेक्टर, जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर 09 नवंबर, 1999 को 12 बिहार बटालियन द्वारा किए गए ऑपरेशन बिरसा मुंडा में 17 पाकिस्तानी सैनिको को मार गिराया और पाकिस्तानी सेना के ढेर सारे हथियार और उपकरण जब्त किए थे। इस ऑपरेशन में घातक प्लाटून के एक कॉलम का नेतृत्व करते हुए कैप्टन गुरजिंदर सिंह सूरी वीरगति को प्राप्त हो गए। कैप्टन गुरजिंदर सिंह सूरी को उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।
ऑपरेशन बिरसा मुंडा दिवस के अवसर पर 12 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर एवं सभी जवानों ने गुरदासपुर पंजाब में कैप्टन गुरजिंदर सिंह सूरी, महावीर चक्र (मरणोपरांत) को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।


More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार