जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने प्रशासकीय अधिकारियों को आदेश दी कि धान की पराली जलाने के प्रति जीरो टालरैंस नीति अपनाई जाए और पुलिस कर्मचारियों के साथ संवेदनशील स्थानों पर सांझा तौर पर गश्त किया जाए जबकि एस.एस.पी जालंधर (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने सभी एस.एच.ओ. को निर्देश दिए कि पुलिस स्टेशनों से बाहर फील्ड में कड़ी निगरानी रखी जाए।
माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार धान की पराली जलाने पर सख्ती से रोक लगाने के लिए डिप्टी कमिश्नर एवं एस.एस.पी. ने जिला प्रशासकीय परिसर में एस.डी.एम., डी.एस.पी. और एस.एच.ओ. साथ बैठक की।

डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि जिले में 85 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है और अब बची हुई 15 प्रतिशत फसल की कटाई के बाद पराली को आग लगाने से रोकने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि क्लस्टर अधिकारी पहले से ही पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में इन गांवों का दौरा कर रहे है और धान की पराली न जलाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिविल और पुलिस अधिकारियों का सांझा गश्त लोगों को फसलों के अवशेष को जलाने से प्रभावी ढंग से रोक सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिन गांवों में फसल की कटाई अभी नहीं हुई , उन गांवों के सरपंचों के साथ बैठकें की जाएं और पैदल मार्च भी निकाला जाए। उन्होंने कहा कि इसके इलावा गुरुद्वारों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों से पराली न जलाने संबंधी संदेश दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह खेतों में पराली जलाने से रोकने में मददगार साबित होगा।

इस मौके पर एस.एस.पी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने थाना प्रभारियों को अगले कुछ दिनों तक अपने क्षेत्र में रहने और यह सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया कि कोई भी पराली को आग न लगाए ।
उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार संबंधित एस.एच.ओ अपने क्षेत्र में पराली में आग लगाने की घटनाओं के लिए जिम्मेदार होंगे और उन्हें आग लगने की घटनाओं को रोकने को पहल देनी होगी। उन्होंने कहा कि खेतों में फसल अवशेष में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए बीट सिस्टम लागू किया जाए।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरिंदरपाल सिंह बाजवा, जसबीर सिंह और डा. अमित महाजन और अन्य भी उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया