जालंधर ब्रीज: पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा आज राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लालचन्द कटारूचक्क के साथ मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान उन्होंने रोपड़ जि़ले, विशेष कर विधान सभा हलका आनन्दपुर साहिब में बीते महीने आईं बेमौसमी बाढ़ों के कारण धान की फ़सल के देरी से पकने के कारण जि़ले की कुछ मंडियों में खरीद प्रक्रिया 15 दिन बढ़ाने की माँग की गई।
स. बैंस ने खाद्य मंत्री को बताया कि बाढ़ों के कारण बहुत से किसानों की धान की फ़सल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी, जिस कारण किसानों द्वारा धान की फ़सल की दोबारा बिजाई की गई है, जिसको तैयार होने में अभी 10 दिन और लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि उसके बाद कटाई और छटाई के लिए भी 3-4 दिन लग जाएंगे। इसलिए खरीद प्रक्रिया सम्बन्धी तय समय-सीमा के अनुसार आखिरी तारीख़ में 15 दिन की वृद्धि करने की माँग की गई।
जिन मंडियों को विशेष रूप से 15 दिन अतिरिक्त खरीद करने की मंजूरी माँगी गई है, उनमें अगंमपुर, हाजीपुर, कीरतपुर साहिब, नंगल, घनौली, महैण, अजौली और भरतगढ़ की मंडियाँ शामिल हैं।
खाद्य मंत्री लाल चंद कटांरूचक्क द्वारा स. हरजोत सिंह बैंस को आश्वासन दिया कि उक्त मंडियों को 15 दिन और खरीद प्रक्रिया जारी रखने के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा