जालंधर ब्रीज: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो’ थीम के अंतर्गत आज जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में सैमीनार करवाया गया। चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब वरिंदर कुमार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत करवाए गए इस सैमीनार में एस.पी मेजर सिंह व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह ने विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
सैमीनार में कालेज के प्रिंसिपल राजीव शर्मा की उपस्थिति में कालेज के करीब 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एस.पी मेजर सिंह व डी.एच.ओ डा. लखबीर सिंह ने सभी उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी व मेहनत से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर, देश की तरक्की में अपना योगदान दें।डी.एस.पी मुनीश कुमार ने उपस्थित सभी को भ्रष्टाचार रोकने संबंधी शपथ दिलाते हुए विजिलेंस ब्यूरो की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम करने के बदले रिश्वत की मांग करता है कि इस संबंधी वे विजिलेंस ब्यूरो से शिकायत कर सकते हैं या उक्त अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विजिलेंस विभाग को गिरफ्तार करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए किसी व्यक्ति विशेष या संस्था को निजी या वित्तिय लाभ पहुंचाता है, तो वह भी दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी विजिलेंस विभाग को सूचित किया जा सकता है और सूचना देने वाला चाहे तो उसका नाम गुप्त भी रखा जा सकता है।
उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी इस तरह की कार्रवाई उनके ध्यान में आती है, तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में इसकी जानकारी दे सकते हैं। अंत में कालेज के प्रिंंसिपल राजीव शर्मा ने कालेज के समूह स्टाफ व विद्यार्थियों का धन्यवाद किया और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लडऩे में एकजुट होकर देश के प्रति वचनबद्ध रहने के लिए जागरुक होकर विजिलेंस ब्यूरो का सहयोग देने की अपील की।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया