जालंधर ब्रीज: जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के नाम उनके सलाहकार तरूण कुमार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने कनाडा में रहने वाले भारतीयों को वीजा सेवाएं प्रदान करने का मुद्दा उठाया।
रिंकू ने कहा कि पूरे देश विशेषकर पंजाब से बड़ी संख्या में लोग कनाडा में बसे है जिन्होंने वहां की नागरिकता भी ले ली है, लेकिन कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं रद्द होने का असर अब उन लोगों पर भी पड़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बहुत से लोग है जो सर्दियों में पंजाब आते है कई लोग शादियों में शामिल होने या स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आते है, लेकिन वीज़ा सेवाएं रद्द होने के कारण वे भारत नहीं आ पा रहे।
उन्होंने कहा कि कनाडा स्थित भारतीय दूतावास को वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों को बिना किसी देरी के वीजा सेवा उपलब्ध करवानी चाहिए ताकि वे लोग यहां आकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिल सकें और अपना जरूरी काम कर सकें।
रिंकू ने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ हल करने की अपील की क्योंकि यह बड़ी संख्या में कनाडा में भारतीयों के हित से संबंधित है।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रदर्शन के नए आयाम स्थापित किए
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन