
जालंधर ब्रीज: कृषि विज्ञान केंद्र(के.वी.के) होशियारपुर की ओर से पराली प्रबंधन के लिए शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत धान की पराली के सुचारु प्रबंधन संबंधी अपनाए गए गांव बिंजो में 12 अक्टूबर को कृषि व किसान कल्याण विभाग गढ़शंकर के सहयोग से गांव स्तरीय जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप की शुरुआत में कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर के सहयोग निदेशक(प्रशिक्षण) डा. मनिंदर सिंह बौंस ने उपस्थित किसानों का स्वागत करते हुए उन्हें धान की पराली को न जलाने व उपलब्ध मशीनरी व तकनीक के माध्यम से इसका योग्य प्रबंध कर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों के तरह इस बार भी कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से अभियान के रुप में गांव अपनाकर व पराली प्रबंधन संबंधी अलग-अलग गतिविधियां, जैसे कि जागरुकता कैंपों, प्रशिक्षण, प्रदर्शनियां, दीवारों पर पेंटिंग, होर्डिंग, कृषि साहित्य आदि के माध्यम से पराली को आग न लगाने के बारे में जागरुक किया जा रहा है। डा. बौंस ने धान की पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसानों के बारे में भी किसानों को जागरुक किया व सामूहिक रुप से इस अभियान को सफल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ब्लाक में पराली प्रबंधन संबंधी मशीनरी बैंकों का गठन किया गया है व किसान पराली प्रबंधन संबंधी मशीनरी का प्रयोग सांझे तौर पर करें ताकि इसका पूरा फायदा लिया जा सके।
इस मौके पर के.वी.के के सहायक प्रोफेसर(कृषि इंजीनियरिंग) डा. अजायब सिंह ने पराली में मौजूद अलग-अलग तत्वों की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषि मशीनरी के माध्यम से धान की पराली प्रबंध तकनीके, कंबाइनों पर लगने वाले सुपर एस.एम.एस, सरफेस सीडर, स्मार्ट सीडर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, जीरो ड्रिल, उल्टावां हल, मल्चर, कटर व पराली की गांठे बनाने के बारे में भी विस्तार से बताया।
सहायक प्रोफेसर(पशु विज्ञान) डा. परमिंदर सिंह ने धान की पराली का मशरुम उत्पादन, ऊर्जा, मल्च व गोबर गैस प्लांट में प्रयोग, पशु खुराक के तौर पर प्रयोग व दुधारु पशुओं की संभाल के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी सांझी की।
इस जागरुकता कैंप में कृषि व किसान कल्याण विभाग गढ़शंकर से कृषि विकास अधिकारी गुरिंदर सिंह व ब्लाक टेक्नालाजी मैनेजर कुलविंदर साहनी भी उपस्थित थे और उन्होंने विभाग की किसान कल्याण गतिविधियों, गेहूं की बीज सब्सिडी पालिसी व आत्मा स्कीम के बारे में उपस्थित किसानों के साथ जानकारी सांझा की।
More Stories
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
दिल्ली-हरियाणा के सीएम के दौरे से माहौल हुआ और मजबूत: जीवन गुप्ता की जीत को लेकर जनता का मन पक्का – एन. के. वर्मा
ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री अपना प्रभाव-प्रताप उपयोग करें- संत सीचेवाल