जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर वासियों की हर समस्या का समयबद्ध ढंग से समाधान किया जा रहा है और लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। वे वार्ड नंबर चार के मोहल्ला गौतम नगर में 7 लाख 91 हजार रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व पार्षद अशोक मेहरा भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इलाके में विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से विकास करवा रही है, जिसके चलते हर क्षेत्र की नुहार बदली जा रही है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर के सभी वार्डों की प्रमुख मांगो को चरणबद्ध तरीके हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास के पक्ष से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके में विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस दौरान नगर निगम अधिकारियों को गली के निर्माण को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी तरह की कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हमेशा से ही प्राथमिकता रही है कि लोगों को समय पर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाए। इस मौके पर सुमेश सोनी, वरिंदर दत्त वैद, अशोक शर्मा, राजिंदर मल्होत्रा के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित