जालंधर ब्रीज: नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी के तत्वाधान में आजादी के अमृतकाल में मेरी माटी मेरा देश- माटी को नमन-वीरों का वंदन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ग्राम सुनारिया में अमृत कलश यात्रा निकाली गई, जिसकी अध्यक्षता खाटू श्याम युवा क्लब के अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा की गई। अमृत कलश यात्रा के दौरान घरों से मिट्टी व चावल इकट्ठा किए गए। जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल ने बताया अमृत कलश यात्रा ग्राम स्तर पर 30 सितंबर तक, ब्लॉक स्तर पर 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक एवं राज्य स्तर पर 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसके तहत घर-घर से मिट्टी व चावल कलश में एकत्रित किये जाएंगे। इस मौके पर खाटू श्याम युवा क्लब के मनीष कुमार यादव, रविंद्र, श्रवण, इंदरजीत, राकेश, पवन, संजय, विकास आदि मौजूद रहे।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत