जालंधर ब्रीज: केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन, चंडीगढ़ शाखा द्वारा केंद्रीय सदन, सेक्टर 9ए, चंडीगढ़ में 27वां रक्तदान शिविर पीजीआई चंडीगढ़ के डा. अनुराग की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, चंडीगढ़ के अपर महानिदेशक श्री एस.एन. रॉय ने शिविर का उद्घाटन किया और भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्रृयया को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंजीनियर्स एसोसिएशन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि रक्तदान से आप न केवल किसी की जिंदगी बचा सकते हैं, बल्कि खुद को भी स्वस्थ रखने में सहायता मिलती हैं। सचिव त्रिपाठी रंजन ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद करते हुए बताया कि सीपीडब्ल्यूडी के रक्तदाताओं में केँद्रीय सदन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। शिविर में कुल 177 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत