जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अनंतनाग में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के दौरान राज्य से सम्बन्धित भारतीय फ़ौज के एक और जवान की शहादत पर दुख प्रकट किया है। यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय फ़ौज का जवान प्रदीप सिंह अनंतनाग में आतंकवादी हमले के बाद से लापता हो गया था। उन्होंने कहा कि समाना से सम्बन्धित प्रदीप सिंह देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुआ।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देश के लिए ख़ास तौर पर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने शहीद प्रदीप सिंह के परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीद प्रदीप सिंह ने देश की अखंडता की रक्षा के लिए बहादुरी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई और पंजाब की गौरवमयी परम्परा को कायम रखा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद प्रदीप सिंह का बलिदान उसके साथी सैनिकों और अन्य नौजवानों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और समर्पित भावना के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित