जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब नई दिशा की ओर बढ़ रहा है और पंजाब में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। वे दशहरा ग्राउंड श्री हनुमान मंदिर के पास सडक़ निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, मेयर सुरिंदर कुमार, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 4.50 करोड़ रुपए की लागत से 8.31 किलोमीटर बनने वाली यह सडक़ बसी जाना से भंगी चोअ पुल से होते हुए दशहरा ग्राउंड, धोबी घाट चौक वाया ऊना रोड होते हुए बजवाड़ा तक बनेगी। उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण कार्य से लोगों को काफी सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण के दौरान गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण में गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की भी हिदायत दी।
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, एक्सियन लोक निर्माण विभाग राजीव सैनी, एस.डी.ओ गुरमीत सिंह, पार्षद प्रदीप बिट्टू, विजय अग्रवाल, मुखी राम, पूर्व मेयर शिव सूद, गोपी चंद कपूर, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, डा. बिंदुसार शुक्ला, प्रदीप हांडा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया