June 15, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुकेरियां के एस.पी.एन कॉलेज में लगा स्टेम सेल रजिस्ट्रेशन कैंप

Share news

जालंधर ब्रीज:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज मुकेरियां के एस.पी.एन कॉलेज में 7वां स्टेम सेल रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. समीर शर्मा ने इस पंजीकरण शिविर का उद्घाटन किया और कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। प्रोजेक्ट कन्वीनर नरेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन वीर फाउंडेशन की जसलीन गर्चा ने छात्रों को स्टेम सेल रजिस्ट्रेशन प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि कैसे रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हम किसी भी जरूरतमंद बीमार व्यक्ति को ठीक करने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ ने स्टेम सेल डोनेशन के लिए पंजीकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।   

प्रोजेक्ट कन्वीनर ने कहा कि स्टेम सेल पर विस्तृत प्रस्तुति और कॉलेज के प्रोफेसरों द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के कारण, कई छात्रों ने खुद को पंजीकृत किया और स्टेम सेल दान पंजीकरण प्रक्रिया के लिए अपने ओरल स्वाब नमूने दिए। नरेश गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए अर्जुनवीर फाउंडेशन के सहयोग से जिले में स्टेम सेल योजना पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि स्टेम सेल थेरेपी कई जानलेवा बीमारियों जैसे ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, आनुवंशिक विकारों के लिए बहुत प्रभावी है और इस थेरेपी के उपयोग से इन जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर प्रो. शाइना, डॉ. गुरप्रीत कौर, डाॅ. सोनिया एवं कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Share news

You may have missed