जालंधर ब्रीज: एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी ने बताया है कि वह आज शाम नई दिल्ली में अपने आवास पर मॉरीशस के प्रधानमंत्रीप्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्रीशेख हसीना और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपतिजो बाइडेन के साथ तीन द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
श्री मोदी ने यह भी कहा कि इन बैठकों से इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने तथा विकासात्मक सहयोग को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“आज शाम, मैं अपने आवास पर होने वाली तीन द्विपक्षीय बैठकों के लिए उत्सुक हूं। मैं मॉरीशस के प्रधानमंत्री @कुमारजगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और @POTUS @JoeBidenसे मुलाकात करूंगा। इन बैठकों से इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने तथा विकासात्मक सहयोग को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।”

More Stories
तेल विपणन कंपनियों ने पूरे पंजाब में ईंधन और एलपीजी की सामान्य आपूर्ति का भरोसा दिलाया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 : जिला स्तर पर वक्ताओं के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला संपन्न
कांग्रेस और ‘आप’ ने आधी आबादी के साथ अन्याय किया, जो भ्रूण हत्या जैसा पाप है – खट्टर