जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कपास के बीजों पर 33 प्रतिशत सब्सिडी देने सम्बन्धी किए गए वायदे के अनुसार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 15,541 किसानों के बैंक खातों में 2.69 करोड़ रुपए की सब्सिडी डाली गई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस साल डायरेक्ट बैनीफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) प्रणाली के द्वारा 87,173 किसानों को कपास के बीज के लिए सब्सिडी के तौर पर अब तक कुल 17.02 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। यह सब्सिडी पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (पी.ए.यू.) द्वारा प्रमाणित कपास के बीजों पर दी जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले कृषि विभाग द्वारा पहले पड़ाव के अंतर्गत 71,632 लाभार्थी किसानों को 14.33 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। कृषि मंत्री ने बताया कि आने वाले दिनों में बाकी रहते योग्य लाभार्थी किसानों को भी सब्सिडी जारी कर दी जाएगी।
कृषि को किसानों के लिए लाभप्रद बनाने सम्बन्धी मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता को दोहराते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को पानी के ज़्यादा उपभोग वाली धान की फ़सल को छोडक़र वैकल्पिक फ़सल की कृषि के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कपास के अधिक पैदावार देने वाले बीज उपलब्ध करवाए गए। कपास की फ़सल को सफ़ेद मक्खी और गुलाबी सूंडी के हमले से बचाने के लिए भी उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा किसानों को मानक कृषि वस्तुएँ मुहैया करवाने के लिए क्वालिटी कंट्रोल सुनिश्चित बनाया जा रहा है। इस मंतव्य के लिए कृषि विभाग की टीमों द्वारा समय-समय पर कीटनाशक और बीजों वाली दुकानों की चैकिंग की जा रही है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया