जालंधर ब्रीज: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारटी अपराजिता जोशी की ओर से न्यू जिला एवं सत्र न्यायालय होशियारपुर में सैमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर केसों की तारीखें भुगतने आए लोगों को जिला स्तर व उप मंडल स्तर पर 9 सितंबर को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी जागरुक किया गया ताकि लोग अपने अधिक से अधिक केस इस आने वाली लोक अदालत में रख कर लाभ प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को बताया कि इस लोक अदालत के फैसले अंतिम होते हैं। इसके फैसले के खिलाफ कोई भी अपील नहीं होती। इस मौके पर मनप्रीत सिंह व पैरा लीगल वालंटियर पवन कुमार भी मौजूद थे।

More Stories
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक