जालंधर ब्रीज: जिला प्रशासन द्वार आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त को स्थानीय गुरु नानक स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल करनवाई गई, जिसमें अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमरप्रीत कौर संधू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का अवलोकन किया।
फुल ड्रेस रिहर्सल के अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी तेजबीर सिंह हुंदल और परेड कमांडर डी.एस.पी. खुशप्रीत सिंह भी उनके साथ थे।
मार्च पास्ट में अलग-अलग टुकडीयों जिनमें पंजाब पुलिस पुरुष और महिला, पंजाब होम गार्ड, एनसीसी लड़के और लड़कियां, स्कूल ऑफ एमिनेंस के छात्र, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लेर खानपुर, पंजाब पुलिस और भारतीय सेना के बैंड और एमडीएसडी और एमजीएन स्कूल का बैंड भी शामिल था। परेड के निरीक्षण के बाद अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर द्वारा मार्च पास्ट से सलामी ली।
इस अवसर पर सरकारी सीनियर सकेंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा शब्द गायन किया गया। प्रीता ली लैसन स्कूल और सरकारी सीनियर सकेंडरी स्कूल भवानीपुर के छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। कपूरथला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक छात्रा ने पंजाब का लोक नाच गिद्दा प्रस्तुत किया।
इसके बाद अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) लखविंदर सिंह रंधावा और एसडीएम लाल विश्वास बैंस ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तत्परता से ड्यूटी करें।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान