जालंधर ब्रीज: जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया है कि विभाग के ग्रुप सी और डी के टेक्निकल स्टाफ के लिए स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेनिंग से जहाँ उनके काम में और निखार आऐगा वहीं मौजूदा समय की नयी तकनीकों के बारे भी उनको जानकारी हासिल होगी। इसके साथ विभाग की कारगुज़ारी में विस्तार होगा और लोगों को बेहतर ढंग से सहूलतें मुहैया करवाई जा सकेंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि लोगों को पारदर्शी और अच्छी सुविधाएं देना पंजाब सरकार की पहलकदमी है और ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम सरकारी मुलाजिमों की कार्य कुशलता में विस्तार करते हैं जिसका फ़ायदा आम लोगों को होता है।
जिम्पा ने बताया कि सभी जिलों में तैनात ग्रुप सी और डी के टेक्निकल स्टाफ के लिए यह ट्रेनिंग पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक ट्रेनिंग विभाग की मदद से दिलाई जायेगी। ज़िलेवार दी जाने वाली ट्रेनिंग मार्च 2024 तक जारी रहेगी।
जल सप्लाई विभाग के प्रमुख सचिव डी. के. तिवारी और विभाग प्रमुख मुहम्मद इश्फाक ने बताया कि जल जीवन मिशन प्रोग्राम के अंतर्गत दिलाई जाने वाली ट्रेनिंग 6 दिनों में कुल 48 घंटों की होगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेनिंग प्लम्बर, फ़िटर, इलैकट्रीशन, पंप आपरेटर और मोटर मकैनिक आदि को दिलाई जायेगी। पहले बैच की ट्रेनिंग 7 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित