जालंधर ब्रीज: पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट ने बाढ़ राहत और पुनर्वास कामों के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में अपने एक महीने के वेतन का योगदान डाला है। पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए 47.25 लाख रुपए दिए हैं।
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट ने मुख्यमंत्री स. भगवंत मान को 47.25 लाख रुपए का चैक सौंपा।
उन्होंने इस कुदरती आपदा में राज्य सरकार की मदद के लिए आगे आने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के मुलाजिमों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्य बड़े स्तर पर किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की समूची मशीनरी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने और पुनर्वास की सुविधा देने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।

More Stories
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया