जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी करते हुये पंजाब पुलिस ने 4 नशा तस्करों को 77.8 किलो हेरोइन (41.8 किलो $ 36 किलो) और तीन पिस्तौलों सहित गिरफ़्तार करके सरहद पार से नशा तस्करी के दो अलग-अलग रैकेटों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी देते हुये डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहां बताया कि यह दोनों ख़ुफ़िया कार्यवाहियां काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर द्वारा अंजाम दी गईं।
पहली कार्रवाई संबंधी जानकारी देते हुये डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से हेरोइन की बड़ी खेप के बारे मिली सूचना के आधार पर ए. आई. जी. एस. एस. ओ. सी. फिरोजपुर लखबीर सिंह के नेतृत्व में काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर की पुलिस टीमों ने नाकाबंदी की और दो व्यक्तियों को काबू किया, जब वह दोनों खेप प्राप्त करने के उपरांत अपने मोटरसाईकल पर आ रहे थे।
गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान गग्गा गिल उर्फ गगन उर्फ काली निवासी गाँव बारे के, फ़िरोज़पुर और वीर सिंह उर्फ वीरू निवासी मुहार सोना ज़िला फाजिल्का के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके पास से 41.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलों- – दो पिस्तौल 9 एम. एम. समेत चार मैगज़ीन और 100 कारतूस और .30 बोर का 1 ज़िगाना समेत दो मैगज़ीन और 15 कारतूस बरामद किये हैं। इस सम्बन्धी थाना एस. एस. ओ. सी. फाजिल्का में ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 21 (सी) और 29 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
डीजीपी ने बताया कि ख़ुफ़िया जानकारी पर आधारित एक अन्य कार्रवाई के दौरान काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर की पुलिस टीमों ने जसभिन्दर सिंह उर्फ भिन्दा और जगदीप सिंह उर्फ भूच्चऱ, दोनों निवासी गाँव दीप सिंह वाला, फरीदकोट को गिरफ़्तार करके उनके पास से 36 किलो हेरोइन बरामद की। यह गिरफ़्तारी उस समय की गई जब उक्त व्यक्ति खेप बरामद करने के बाद अपने मोटरसाईकल पर आ रहे थे। इस सम्बन्धी थाना एसएसओसी फाजिल्का में ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के अंतर्गत अलग केस दर्ज किया गया है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “यह माड्यूल पंजाब में बड़े स्तर पर सरहद पार से और अंतर-राज्यीय नशा तस्करी में शामिल थे।
स्पैशल डीजीपी (अंदरूनी सुरक्षा) आर. एन. ढोके ने बताया कि पुलिस टीमें इस खेप को भेजने वाले पाकिस्तान आधारित तस्करों सहित तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का सुराग खोजने के लिए दोनों मामलों की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियां होने की संभावना है।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया