जालंधर ब्रीज: आईडीए पंजाब स्टेट द्वारा जालंधर में एक दिवसीय डेंटल सेमिनार करवाया गया जो दांतो को माइक्रोस्कोप की मदद से पेशेंट के इलाज को बेहतर एवं आसान तरीकों के ऊपर था।
मंच का संचालन आईडीए पंजाबी के सेक्रेटरी डॉ सचिन देव मेहता द्वारा किया गया इसमें आइडिया जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला ,फगवाड़ा ब्रांच और पंजाब राज्य के उपाधिकारी मौजूद थे आज के सेमिनार के स्पीकर डॉक्टर गोपी कृष्णा थे जो चेन्नई के रहने वाले हैं और वही इंटरनेशनल स्पीकर हैं और साथ ही वह एक डेंटल बुक के एडिटर भी हैं ।

आज का डेंटल सेमिनार दांतो को रूट कैनाल को माइक्रोस्कोप एवं डेंटल लोप्स की सहायता से दांतो को रूट कैनाल के उपचार के बारे में था दांतो की रूट में बहुत सूक्ष्म नसें होती हैं अगर किसी कारणवश उनमें इंफेक्शन हो जाए तो दांतो को बचाने के लिए रूट कैनाल किया जाता है ।
यह सूक्ष्म नेबर्स बहुत ही महीन होती हैं जिनको खुली आंखों से देखना बहुत ही मुश्किल होता है आज के डिजिटल युग में इनको हम माइक्रोस्कोप एवं डेंटल लोप्स की सहायता से इन के आकार को 2 से 30 गुना तक बड़ा करके पेशेंट्स की दांतो की रूट कैनाल बेहतर तरीके से कर सकते हैं जिसमें फेलियर के चांसेस लगभग नामुमकिन हो जाते हैं इस प्रोग्राम में जालंधर एवं डिस्ट्रिक्ट के ढाई सौ (250) के करीब डेंटल सर्जन ने भाग लिया ।


More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार