जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने स्कूली विद्यार्थियों को किताबें बाँटने की प्रक्रिया को यकीनी बनाने और इस कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए बाँटी जा रही किताबों का लेखा-जोखा रखने के लिए पुस्तकों की एंट्री करना अनिवार्य कर दिया है। यह एंट्री समूह स्कूल प्रमुख अपने स्कूल की लॉग इन आई.डी. पर करेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य कार्यालय द्वारा सॉफ्टवेयर में सुधार करके इस प्रक्रिया को बहुत ही सरल और स्पष्ट बना दिया गया है और इसका लिंक ई-पंजाब स्कूल पोर्टल पर दिया गया है।
प्रवक्ता के अनुसार मुख्य कार्यालय द्वारा इस मौके पर निरीक्षण टीमें भेज कर किताबों के वितरण संबंधी जानकारी हासिल की जाएगी। जिससे कोई भी विद्यार्थी किताबें प्राप्त करने से वंचित न रहे।
प्रवक्ता के अनुसार किताबों के वितरण को यकीनी बनाने के लिए सचिव स्कूल शिक्षा / डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा द्वारा स्वयं उप-जि़ला शिक्षा अधिकारियों, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की पब्लिकेशन शाखा और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्ऱेंसों के द्वारा जायज़ा लिया जा रहा है। इस दौरान आए सुझावों के मद्देनजऱ किताबों की एंट्री करने की प्रक्रिया को और सरल एवं स्पष्ट किया गया है।

More Stories
गैंगस्टरां ते वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन 1600 से अधिक व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाक-आईएसआई की हिमायत प्राप्त आतंकी साजिश को नाकाम किया; आरडीएक्स आधारित आईईडी सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार 2.0′; जालंधर देहाती पुलिस ने अवैध हथियारों समेत तीन को गिरफ्तार किया