जालंधर ब्रीज: मुझे यकीन है कि अब तक हर कोई जानता होगा कि आज मैने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।आज आयोग में मेरा आखिरी दिन था, संवैधानिक पद की एक गरिमा एवं आचार संहिता होती है इसलिए संवैधानिक पद पर होने के कारण मैं कई निजी कार्य नहीं कर पा रहा था। हालाँकि यह आपको अटपटा लग सकता है, लेकिन वास्तव में मेरे लिए आयोग छोड़ना और किसी निजी कार्य के अवसर का लाभ उठाना एक कठिन निर्णय था। मैं इसके सभी फायदों और नुकसानों के बारे में सावधानीपूर्वक सोचने और योजना बनाने के बाद इस निर्णय पर पहुंचा हूं।
मैं आयोग के माननीय सदस्यों एवं पूरी टीम को मेरे लक्ष्यों को पार करने में मेरा सहयोग करने पर धन्यवाद देना चाहता हूं! आप सबके प्रयास से आयोग कम समय में कई ठोस परिणाम दे पाया है!
मैं प्रधानमंत्री Narendra Modi जी,माननीय गृह मंत्री Amit Shah जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी एवं संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।आप सब ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्त्ता को दो बार आयोग के चेयरमैन का दायित्व दिया। भविष्य में भी जो जिम्मेदारी पार्टी सौंपेगी उसको भी पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।
आप सभी का भी स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार।भविष्य की आगामी योजनाओं के लिए भी आप सभी का यही सहयोग,स्नेह एवम आशीर्वाद अपेक्षित है।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील