जालंधर ब्रीज: ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के प्रारंभिक वेतन-संबंधी आंकड़ों के अनुसार, मई, 2023 के महीने में 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।
मई, 2023 के महीने में लगभग 24,886 नए संस्थानों को पंजीकृत किया गया और ईएसआईसी के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक कवरेज सुनिश्चित होती है।
आंकड़े ये भी दर्शाते हैं कि देश के युवाओं के लिए ज्यादा नौकरियां उत्पन्न हुई हैं क्योंकि इस माह में कुल 20.23 लाख कर्मचारियों में से, 25 वर्ष आयु समूह वाले 9.40 लाख कर्मचारी नए पंजीकरणों का अधिकतम हिस्सा हैं, जो कि जुड़ने वाले कुल कर्मचारियों का 47 प्रतिशत हैं।
मई 2023 के वेतन आंकडों के लिंगानुसार विश्लेषण के अनुसार, 3.96 लाख महिला सदस्य भी इसमें शामिल हो चुकी है। इसके अलावा, मई 2023 के महीने में कुल 71 ट्रांसजेंडर कर्मचारी ईएसआई योजना के अंतर्गत पंजीकृत हुए हैं। यह दिखाता है कि ईएसआईसी समाज के सभी वर्गों को लाभ प्रदान करने के प्रति समर्पित है।
वेतन संबंधी यह आंकडे अस्थायी है, क्योंकि आंकडो में बदलाव लगातार जारी रहता है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और एनसीआरबी रिपोर्ट ने भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी नीति की हकीकत बेनकाब की : परमजीत सिंह कैंथ
गुरुग्राम में जनगणना तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल