August 5, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सुनील जाखड़ मंगलवार को संभालेंगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अपना पद: जनार्दन शर्मा

Share news

जालंधर ब्रीज: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ की नियुक्ति के बाद मंगलवार को नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ अपना पदभार संभालेंगें। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगें।

जनार्दन शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का पदभार ग्रहण समारोह 11 जुलाई 2023, मंगलवार को सुबह 10:00 से दोपहर12:30 बजे तक लॉ भवन, नजदीक भाजपा प्रदेश मुख्यालय, सैक्टर 37-A चंडीगढ़ में आयोजित होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के इस पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी, सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, भाजपा की प्रदेश सीनियर लीडरशिप सहित प्रदेश भर के सभी जिलों से भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित होंगें।

सुनील जाखड़ को पंजाब बीजेपी का अध्यक्ष बनाने पर जनार्दन शर्मा ने भाजपा हाईकमान के फैसले का धन्यवाद करते हुए कहा कि हाईकमान का निर्णय बहुत स्वागतयोग्य कदम है। श्री सुनील जाखड़ को पंजाब का अध्यक्ष बनाने से भारतीय जनता पार्टी पंजाब में और मज़बूत होगी। सुनील जाखड़ एक जमीन से जुड़े हुए एवं एक बहुत ही सुलझे हुए नेता हैं। सुनील जाखड़ का एक सूझवान व कुशल राजनेता हैं जिसका भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में बहुत लाभ मिलेगा। जनार्दन शर्मा ने सभी को प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समागम में बढ़चढ़ कर भगा लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सुनील जाखड़ के कुशल नेतृत्व व पंजाब के प्रति गहरी सोच से बीजेपी पंजाब में नई ऊँचाइयों को छूएगी।


Share news

You may have missed