जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत आज पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि 10 अक्टूबर 2022 को जारी जांच आदेश के बाद की गयी जांच के पश्चात ओ.पी. सोनी के खिलाफ पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत एफआईआर संख्या 20 दिनांक 9/7/2023 दर्ज की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक जांच अवधि के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी जबकि व्यय 12,48,42,692 रुपये था, जो कि उनकी आय संसाधनों से 7,96,23,921 या 176.08 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान आरोपी ओ.पी. सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्ति बनाई। प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित