जालंधर ब्रीज: पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास तथा मछली पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज समूह आधिकारियों को हिदायत की कि अधिकारित तौर पर किये जाने वाले संचार या अन्य पत्र व्यवहार के लिए गुरू अंगद देव वैटरनरी एवं एनिमल साइंसिज़ यूनिवर्सिटी, लुधियाना को हमेशा इसके पूरे नाम के साथ ही दर्ज किया जाये।
दूसरे सिक्ख गुरू श्री गुरु अंगद देव जी के नाम पर स्थापित इस यूनिवर्सिटी के लिए संक्षिप्त नाम का प्रयोग करने के रुझान का सख़्त नोटिस लेते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इस संबंधी प्रमुख सचिव पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन तथा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को पत्र लिखा है।
उन्होंने प्रमुख सचिव विकास प्रताप और वाइस चांसलर डा. इन्द्रजीत सिंह को कहा कि इन निर्देशों की सख़्ती के साथ पालना की जाये और यह यकीनी बनाया जाये कि अब से कोई भी व्यक्ति लिखित या जुबानी तौर पर, अधिकारित संचार या अन्य पत्र व्यवहार के लिए गुरू अंगद देव वैटरनरी और एनिमल साइंसिज़ यूनिवर्सिटी के संक्षिप्त नाम का प्रयोग नहीं करेगा। कैबिनेट मंत्री ने प्रमुख सचिव और वी.सी. को कहा कि इन निर्देशों की सख्ती से पालना को हर स्तर पर यकीनी बनाया जाये।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा