जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर के वार्डों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि लोगों की किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। वे वार्ड नंबर 31 में करीब 36 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों व वार्ड नंबर 42 में 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का लक्ष्य सिर्फ प्रदेश का सर्वांगीण विकास है, जिसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने विकास कार्य करवाने वाले अलग-अलग विभागों को निर्देश दिए कि कार्य की क्वालिटी में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, पार्षद मोनिका कतना, एडवोकेट अमरजोत सैनी, बलविंदर कतना, रजिंदर कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार