April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

केंद्रीय मंत्री व सांसद मैंबर द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का दिया आदेश

Share news

जालंधर ब्रीज: आज यहां “दिशा” कमेटी की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री, उद्योग एवं कॉमरस सोम प्रकाश, लोकसभा मैंबर लोक सभा जसबीर सिंह डिंपा, मैंबर लोक सभा संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल और डिप्टी कमिश्नर कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह द्वारा की गई।

उन्होने अधिकारियों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करने को कहा गया और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ-साथ काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

आज जिला प्रशासनिक परिसर के मीटिंग हॉल में एक बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री और एम.पीज ने संबंधित विभागों के प्रमुखों को व्यक्तिगत रूप से चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के जीवन स्तर में और अधिक सुधार लाने के उद्देश्य से नए विकास कार्यों के संबंध में एस्टीमेट बनाकर भेजा जाए।

मीटिंग के दौरान जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जल जीवन मिशन, हर घर जल के तहत टैप वाटर कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण, राष्ट्रीय परिवार कल्याण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मनरेगा और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर संक्षिप्त विचार-चर्चा की गई ।

इसके अलावा, “दिशा” कमेटी द्वारा पीएम आवास योजना के तहत 1922 योग्य लाभार्थियों को 2.46 करोड़ रुपये के भुगतान की भी समीक्षा की और पीएम सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 28784 किसानों को दिए जा रहे लाभ पर भी चर्चा की।

उन्होंने अधिकारियों को किसानों की के.वाई.सी पूरा करने का भी आदेश दिया। उन्होंने भूमि स्वास्थय से संबंधित 3750 कार्ड बनाये जाने की भी जानकारी दी।

राज्यसभा मैंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने वर्षा के जल का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा ताकि भूमिगत जल के स्तर को बचाया जा सके।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते अमृत सरोवर योजना को व्यक्तिगत रुचि लेकर सुनिश्चित करने को कहा ताकि तालाबों के पानी को शुद्ध कर सिंचाई के काम में लाया जा सके।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने “दिशा” कमेटी के चेयरपर्सन और मैंबरों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन जन कल्याणकारी योजनाओं को निचले स्तर पर लागू करने को विश्वसनीय बनाया जायेगा और विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रोजैक्ट को समय पर पूर्ण करेगा।

उन्होंने कहा कि भूमिगत जल को संरक्षित करने के लिए अमृत सरवोर योजना के तहत जिले में 75 तालाबों का निर्माण किया गया है, जिनका उपयोग सिंचाई के लिए किया जाता है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि 37 तालाबों का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें से 21 का काम पूरा हो चुका है।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर विकास कार्यों के उपयोगिता सर्टिफिकेट जमा करने को कहा ताकि जिले के विकास और जन कल्याण के लिए प्रशासन से अधिक धनराशि की मांग की जा सके।

इस अवसर पर भुलत्थ हलके के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमरप्रीत कौर संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा डॉ. नयन जस्सल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (व) परमजीत कौर, एस.पी रमनिंदर सिंह दियोल, एस.डी.एम चंद्रज्योति, संजीव शर्मा, लाल विश्वास बैंस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं दिशा कमेटी के मैंबर उपस्थित थे।


Share news

You may have missed