जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर वासियों की मांगों को मुख्य रखते हुए होशियारपुर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के स्पष्ट निर्देश है कि विकास संबंधी कार्यों को लेकर लोगों की मांगों को पहल के आधार पर रखा जाए। वे वार्ड नंबर 7 में करीब 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व सहायक कमिश्नर संदीप तिवाड़ी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गली निर्माण संबंधी वार्ड वासियों की लंबे समय में मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है और आने वाले समय में वार्ड की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर का सर्वपक्षीय विकास करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। इस मौके पर पार्षद सर्बजीत कौर, मुखी राम, मनीष गुप्ता के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
महज 5 वर्ष की उम्र में 1455 पौधे लगाकर पेश की मिसाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित
ऑपरेशन प्रहार 3.0 शुरू डीआईजी जालंधर रेंज के नेतृत्व में ऑपरेशन; एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया
आईएसबी ने प्रोफेसर मदन पिल्लुतला को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए किया डीन नियुक्त