जालंधर ब्रीज: जालंधर के नव नियुक्त डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज कहा कि उनकी तरफ से लोगों को साफ-सुथरा ,पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह प्रशासन देने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर, जिन्होंने आज यहां अपना पदभार ग्रहण किया, ने कहा कि लोगों को उचित और समय पर नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सारंगल, जो 2013 बैच के आईएएस अधिकारी है, ने कहा कि जालंधर की सेवा करना उनके लिए सम्मान एंव खुशी की बात है, जिसे राज्य की खेल और मीडिया राजधानी कहा जाता है।

बता दे सारंगल इससे पहले शहीद भगत सिंह नगर और कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर रह चुके है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जालंधर उनका अपना शहर है और वह जिले की समस्याओं और संभावनाओं से अच्छी तरह वाकिफ है। उन्होंने कहा कि वे जिले में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है, जिससे वह जिले की बढिया तरीके से सेवा कर सकेंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने जिले को प्रदेश भर में अग्रणी बनाने के लिए लोगों से सक्रिय सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभ देने और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करने के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सच्ची भावना से लागू किया जाएगा। सारंगल ने कहा कि जिले में सेवा करते हुए उनका विशेष ध्यान जिले के समग्र विकास पर रहेगा और वह 24 घंटे जालंधरवासियों की सेवा में उपस्थित रहेंगे।
बाद में उन्होंने जिले के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अपनी ड्यूटी ईमानदारी व लगन से करने के निर्देश दिए। सारंगल ने अधिकारियों से कहा कि राज्य और जनता के व्यापक हितों के लिए पूरी लगन से जिले के लोगों की सेवा करें। पद संभालने से पहले उन्हें पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।


More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा