April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल पंचतत्व में विलीन, अरविन्द धूमल ने दी मुखाग्नि

Share news

जालंधर ब्रीज: लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल के पूजनीय पिता व हिमाचल प्रदेश के दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और आईपीएल अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल के ताया संत ग्रुप के चेयरमैन रूप सिंह धूमल आज अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु चरणों मे समाहित हो गए।

जिनका अंतिम संस्कार आज (14 जून 2023) शाम 5 बजे किशनपुरा श्मशान घाट, जालन्धर में किया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि अरविंद धूमल ने दी। गांव समीरपुर, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में जन्मे स्वर्गीय रूप सिंह ठाकुर के पिता सेना के सेवानिवृत्त कप्तान थे। रूप सिंह ने गांव के स्कूल (बगवाड़ा) और सरकाघाट (डीटी मंडी) में पढ़ाई की। 1956 में मंडी कॉलेज से बीएससी उत्तीर्ण किया। कुछ समय के लिए टौणी देवी (हमीरपुर) स्कूल में शिक्षक कार्य किया और फिर जालंधर में एलआईसी में शामिल हुए।

इसके उपरंत संत ब्रास मेटल वर्क्स एंड क्रिसेंट इंजीनियरिंग कार्पोरेशन में शामिल हुए। जो अब उद्योगों के एक समूह में विकसित हो गया है। स्वर्गीय रूप सिंह के परिवार में पत्नी श्रीमती गीता देवी, बेटा अरविंद धूमल, बहू सीमा धूमल, पोते समर्थ सिंह और सार्थक सिंह और 5 बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है।

इस अवसर पर भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, ,लघु उद्योग भारती बठिंडा के अध्यक्ष उत्तम गोयल, होशियारपुर के अध्यक्ष अमित गोयल, जालंधर के अध्यक्ष विवेक राठौर, रविंदर हांडा बटाला, हरीश गुप्ता, उत्तम चड्ढा, अशोक गुप्ता, पंकज, गौतम, पुनीत गुप्ता, ललित शर्मा, राजीव जैन लुधियाना, अशोक सेठी, अवनीश परमार, चंद्रशेखर गुप्ता, विरेंद्र ठाकुर, राकेश रिंकू जुल्का, अरविंद राणा, मुकेश राठौर, राजकुमार राठौर, आकाश राठौर, संतोष परमार, अभिषेक राठौर, किशन लाल शर्मा, रमन पब्बी, ठाकुर शेर सिंह, भगवंत प्रभाकर, पूर्व विधायक केडी भंडारी, विवेक खन्ना, भाजपा जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सनी शर्मा अमरजीत सिंह अमरी जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया मनीष विजअमित भाटिया, राम प्रकाश, डॉक्टर स्वयं प्रकाश, डॉ. विजय महाजन, अजय चंदेल राजन शर्मा संजीव शर्मा मनी हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा राहुल चोपड़ा आदि ने शोक संतप्त परिवार से दुःख साँझा किया।


Share news

You may have missed