जालंधर ब्रीज: एयर कमोडोर हरपाल सिंह ने भारतीय वायु सेना के एक प्रमुख संस्थान सेंट्रल सर्विसिंग डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (CSDO) की कमान संभाली है।
एयर कमोडोर हरपाल सिंह, जो मूल रूप से जालंधर (पंजाब) से हैं, को 30 सितंबर, 1991 को भारतीय वायुसेना की ए ई शाखा में कमीशन किया गया था। उनके पास सभी प्रकार के मिग-21 का व्यापक अनुभव है और मिग-21 अपग्रेड (बाइसन) विमान पर ओईएम प्रशिक्षित (रूस से) हैं। ।
वायु सेना अधिकारी ने वायु सेना मुख्यालय और कमान मुख्यालय में विभिन्न कर्मचारियों की नियुक्ति करने का कार्यभार भी निभाया है। वे पश्चिमी क्षेत्र में एक परिचालन आधार के मुख्य अभियांत्रिकी अधिकारी और ‘ग्राउंड ड्यूटी ऑफिसर्स वर्गीकरण बोर्ड’ के कमांडिंग ऑफिसर भी थे। वह वेलिंगटन में डी एस एस सी और कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर, हैदराबाद में एच ए सी सी के पूर्व छात्र रहे हैं।
एओसी, सी एस डी ओ की नियुक्ति से पहले, वे अनुसंधान केंद्र इमारात, डीआरडीओ, हैदराबाद में तैनात थे और विकास अधीन विभिन्न स्वदेशी हथियार प्रणालियों पर काम कर रहे थे।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया